Roblox में, हम अपने सभी प्लेयर को प्रोत्साहित करते हैं कि वे एक ऐसा एनवायरनमेंट बनाने में हमारी मदद करें जो सभी के लिए सुरक्षित भी हो और मज़ेदार भी. हालाँकि, हमें पता है कि कभी-कभी प्लेयर एक-दूसरे के साथ ठीक से नहीं रह पाते. आप कुछ यूज़र्स को ब्लॉक करके उन्हें आपसे बात करने से रोक सकते हैं.
जब आप किसी यूज़र को ब्लॉक करते हैं
- उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि आपने उन्हें ब्लॉक कर दिया है.
- आप दोनों अब एक-दूसरे के फ़्रेंड या फ़ॉलोअर नहीं रहेंगे.
- आप दोनों अब सीधे एक-दूसरे से कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे (जैसे: सीधे मैसेज करना, कनेक्शन रिक्वेस्ट भेजना, एक्सपीरिएंस
इनवाइट या पार्टी इनवाइट भेजना, आदि).
किसी दूसरे यूज़र को ब्लॉक करना
किसी यूज़र को Roblox वेबसाइट ब्राउज़र या मोबाइल ऐप का उपयोग करके ब्लॉक करना
- यूज़र प्रोफ़ाइल पेज विज़िट करें
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू खोलने के लिए, प्रोफ़ाइल डिटेल्स वाले हिस्से के ऊपर दाहिने कोने में बने तीन डॉट्स को चुनें
- यूज़र को ब्लॉक करने के विकल्प पर क्लिक करें
ब्राउज़र
मोबाइल ऐप्स
एक्सपीरिएंस में यूज़र को ब्लॉक करें
लीडरबोर्ड का उपयोग करके किसी अन्य यूज़र को ब्लॉक करें
- एक्सपीरिएंस स्क्रीन के ऊपर-दाएं हिस्से में मौजूद लीडरबोर्ड/प्लेयर लिस्ट में यूज़र को ढूँढें. यह कुछ ऐसा दिखाई देगा:
अगर यह लिस्ट नहीं दिख रही है, तो इसका मतलब है कि वह बंद है. उसे दोबारा खोलने के लिए, तीन बिंदुओं पर क्लिक करें और लीडरबोर्ड चुनें, या आप अपने कीबोर्ड पर सीधे टैब बटन दबा सकते हैं.
ध्यान दें: अगर आप फ़ोन जैसी छोटी स्क्रीन वाले डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि लीडरबोर्ड दिखाई न दे. ऐसी स्थिति में आपको ऊपर बताए गए प्रोफ़ाइल पेज वाले तरीके का उपयोग करना होगा.
- आप जिस यूज़र को ब्लॉक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से ब्लॉक करें का विकल्प चुनें. आप इसी मेन्यू से सीधे उन्हें अनब्लॉक करने या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने का विकल्प भी चुन सकते हैं.
एक बार जब आप यूज़र को ब्लॉक कर देते हैं, तो उनके नाम के बाएं तरफ़ का आइकॉन एक गोल घेरे में कटी हुई लाइन जैसा बन जाएगा, जो यह बताएगा कि वे ब्लॉक हो चुके हैं.
Esc मेन्यू का उपयोग करके किसी अन्य यूज़र को ब्लॉक करें
- अपने कीबोर्ड पर Esc बटन दबाएँ और Esc मेन्यू में लोग टैब के नीचे उस यूज़र को ढूँढें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं.
- एक बार जब आपको उस यूज़र का नाम मिल जाए जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं, तो कृपया ब्लॉक बटन पर क्लिक करें जो ऐसा दिखता है.
- पॉप-अप डायलॉग बॉक्स में ब्लॉक करेंबटन पर क्लिक करके इसको कन्फ़र्म करें.
अपने बच्चे के फ़्रेंड को कैसे ब्लॉक करें
जिन पेरेंट्स ने अपना अकाउंट लिंक किया है, वे पेरेंटल कंट्रोल्स के अंदर से अपने बच्चे के फ़्रेंड को ब्लॉक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए:
- सेटिंग पर जाएँ
- पेरेंटल कंट्रोलपर जाएँ
- स्क्रोल करके फ़्रेंड्स तक जाएं और मैनेज करें को चुनें.
- आपके बच्चे के फ़्रेंड्स के नाम उनके अवतार के साथ यूज़रनेम के रूप में दिखाए जाएंगे. आप किसी फ़्रेंड की प्रोफ़ाइल के पास मौजूद तीन डॉट्स वाले मेन्यू को चुनकर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.
- ब्लॉक करें को चुनें और कन्फ़र्म करें, ताकि वह यूज़र आपके बच्चे की फ़्रेंड लिस्ट से हटा दिया जाए और आपका बच्चा आपकी परमिशन के बिना उन्हें दोबारा नहीं जोड़ सके. ब्लॉक किए गए यूजर आपके बच्चे से सीधे चैट नहीं कर पाएँगे.