स्क्रीन टाइम कंट्रोल्स की सुविधा आपको यह तय करने की अनुमति देती है कि आपका बच्चा हर दिन Roblox पर कितना समय बिता सकता है. एक बार जब वे स्क्रीन टाइम अपनी सीमा तक पहुँच जाते हैं, तो आपके बच्चे को एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें बताया जाएगा कि उन्होंने अपनी सीमा पार कर ली है और वे उस दिन के बाकी समय के लिए Roblox का उपयोग नहीं कर पाएँगे.
ध्यान दें कि अपने बच्चे की स्क्रीन टाइम लिमिट्स को मैनेज करने के लिए आपके पास आपके बच्चे के अकाउंट से लिंक किया गया Roblox अकाउंट होना ज़रूरी है. पेरेंट: अपने बच्चे के अकाउंट को कैसे लिंक करें के बारे मे ज्यादा जानकारी क लिए हेल्प आर्टिकल में ज़्यादा जानेंं.
अपने बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करें
-
सेटिंग पर जाएँ
- डेस्कटॉप पर: सबसे ऊपर दाएँ कोने में मौजूद गियर आइकॉन को चुनें.
- मोबाइल पर: दाईं ओर सबसे नीचे मौजूद ज्यादा को चुनें और फिर सेटिंग्स (गियर आइकॉन) पर क्लिक करें.
- पेरेंटल कंट्रोल में जाएँ. अगर आपके पास एक से ज़्यादा बच्चे के अकाउंट लिंक हैं, तो वह अकाउंट चुनें, जिसे आपको अपडेट करना है.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाए गए सात दिन के औसत स्क्रीन टाइम के चार्ट के पास स्क्रीन टाइम तक स्क्रोल करें और मैनेज करें पर क्लिक करें.
- स्क्रीन टाइम लिमिट पर जाएँ
- डेली मिली के ड्रॉपडाउन में जाकर, टाइम लिमिट सेट करें
अपने बच्चे के टॉप एक्सपीरिएंस को देखें
पिछले हफ़्ते में आपके बच्चे के टॉप 20 एक्सपीरिएंस देखें. साप्ताहिक स्क्रीन टाइम जो स्क्रीन टाइम ग्राफ़ में दिखाया गया है, वह Roblox प्लैटफ़ॉर्म पर बिताए गए कुल समय को बताता है, जबकि टॉप एक्सपीरिएंस सिर्फ़ खास एक्सपीरिएंस में बिताए गए समय के बारे में ही बताता है.
-
सेटिंग पर जाएँ
- डेस्कटॉप पर: सबसे ऊपर दाएँ कोने में मौजूद गियर आइकॉन को चुनें.
- मोबाइल पर: दाईं ओर सबसे नीचे मौजूद ज्यादा को चुनें और फिर सेटिंग्स (गियर आइकॉन) पर क्लिक करें.
- पेरेंटल कंट्रोल में जाएँ. अगर आपके पास एक से ज़्यादा बच्चे के अकाउंट लिंक हैं, तो वह अकाउंट चुनें, जिसे आपको अपडेट करना है.
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाए गए सात दिन के औसत स्क्रीन टाइम के चार्ट के पास स्क्रीन टाइम तक स्क्रोल करें और मैनेज करें पर क्लिक करें.
- टॉप एक्सपीरिएंस को चुनें
- एक्सपीरिएंस, कॉन्टेंट मैच्योरिटी और प्ले टाइम देखें. पेरेंटल कंट्रोल ओवरव्यू हेल्प आर्टिकल में एक्सपीरिएंस को ब्लॉक करने का तरीका जानें।
Roblox के टॉप एक्सपीरिएंस सेक्शन में, हटाए गए एक्सपीरिएंस दिखाई नहीं देंगे.
टीनेजर और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए
अगर आपकी उम्र 13 साल या उससे ज़्यादा है, तो आप स्क्रीन टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं और अपनी Roblox ऐक्टिविटी की इनसाइट्स देख सकते हैं. स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करने के लिएः
-
सेटिंग पर जाएँ
- डेस्कटॉप पर: सबसे ऊपर दाएँ कोने में मौजूद गियर आइकॉन को चुनें.
- मोबाइल पर: दाईं ओर सबसे नीचे मौजूद ज्यादा को चुनें और फिर सेटिंग्स (गियर आइकॉन) पर क्लिक करें.
- प्राइवेसी & कॉन्टेंट रिस्ट्रिक्शन पर जाएँ
-
स्क्रीन टाइमपर जाएँ
- डेली लिमिट चुनें और ड्रॉपडाउन में स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करें.
- पिछले हफ़्ते में खेले गए टॉप 20 एक्सपीरिएंस देखने के लिए टॉप एक्सपीरिएंस चुनें.
अतिरिक्त मदद