मेरी ID अपलोड करने के बाद, मेरा वेरिफ़िकेशन लंबे समय से पेंडिंग है. ये क्या हो रहा है?
यह पक्का करें कि आपके द्वारा कैप्चर की गई इमेज क्लियर हो और पूरा डॉक्यूमेंट फ़्रेम में हो. धुंधली इमेज को प्रोसेस होने में ज़्यादा समय लगेगा. कुछ देशों में डॉक्यूमेंट्स को प्रोसेस होने में दूसरों से ज़्यादा समय लग सकता है, जैसे जब नॉन-रोमन कैरेक्टर्स मौजूद हों.
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी उम्र वेरिफ़ाई हो चुकी है?
वेरिफ़िकेशन के लिए अपना डॉक्यूमेंट और फ़ोटो सबमिट करने के बाद, सेटिंग्स > अकाउंट की जानकारी में, आपको अपने जन्मदिन की तारीख के साथ एक इंडिकेटर दिखना चाहिए जिस पर “वेरिफ़ाई हो गया” लिखा होगा और उसके साथ एक चेकमार्क होगा.
मेरे डॉक्यूमेंट और चेहरे का उपयोग कैसे किया जाता है?
हम आपके डॉक्यूमेंट के असली होने और यह पक्का करने के लिए कि आप वही हैं जो आप बताते हैं, के लिए एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं. Roblox आपके पर्सनल और बायोमेट्रिक डेटा को कैसे प्रोसेस करता है, यह जानने के लिए, कृपया Roblox प्राइवेसी पॉलिसी और Roblox फ़ेशियल मीडिया कैप्चर नोटिस को देखें.
क्या होगा अगर मेरी ID पर दिया गया जन्मदिन मेरे Roblox अकाउंट पर दिए गए जन्मदिन से अलग हो?
जब आप अपनी उम्र को वेरिफ़ाई कर लेते हैं, तो हम आपके Roblox अकाउंट पर मौजूद जन्मदिन की तारीख को आपके ID डॉक्यूमेंट पर दी गई तारीख के साथ सही कर देंगे.
क्या मेरे वेरिफ़ाई किए गए स्टेटस को अनडू किया जा सकता है?
हाँ, अगर आपने गलती से अपनी उम्र को 18+ एज ग्रुप के लिए चेक किया है, तो आप हमारे हेल्प सेंटर आर्टिकल मैं अपनी उम्र कैसे बदलूं? में इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके अपनी उम्र चेक स्टेटस को अनडू कर सकते हैं.
उम्र वेरिफ़िकेशन के लिए कौन से देश और किस तरह के डॉक्यूमेंट सपोर्टेड हैं?
उम्र वेरिफ़िकेशन दुनिया भर के 180 से ज़्यादा देशों में पहले से ही सपोर्टेड है. ज़्यादातर देशों में, आप ड्राइवर लाइसेंस, रेज़िडेंसी कार्ड या पासपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे.
वेरिफ़िकेशन प्रोसेस में मुझे Persona दिखाई दिया. Persona क्या है, और Roblox उसका उपयोग क्यों कर रहा है?
Roblox ने Persona नाम के थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर के साथ पार्टनर्शिप की है, ताकि उन अकाउंट के ओनर की पहचान को वेरिफ़ाई किया जा सके, जो अतिरिक्त सोशल फ़ीचर्स और अपनी उम्र के हिसाब के कॉन्टेंट का ऐक्सेस पाना चाहते हैं. हमारी प्राइवेसी पॉलिसी में बताए गए मकसद के लिए हम जानकारी स्टोर करते हैं. कृपया ध्यान दें कि वेरिफ़िकेशन के लिए, आपको सरकार द्वारा जारी किया गया फ़ोटो वाला ID (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्टेट ID कार्ड या रेज़िडेंस परमिट) अपलोड करना होगा. Persona की डेटा प्राइवेसी प्रैक्टिसेस और उनकी प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया इस लिंक: https://withpersona.com/legal/privacy-policy-roblox को फ़ॉलो करें