पेरेंट्स और गार्जियन चुन सकते हैं कि उनके बच्चे के Roblox में खर्च करने पर उन्हें नोटिफ़िकेशन मिलें. पेरेंटल कंट्रोल्स को मैनेज करने के लिए, जिसमें खर्च के नोटिफ़िकेशन भी शामिल हैं, आपके पास पेरेंट प्रिविलेज वाला Roblox अकाउंट होना ज़रूरी है. पेरेंट: अपने बच्चे के अकाउंट को कैसे लिंक करें के बारे मे ज्यादा जानकारी क लिए हेल्प आर्टिकल में ज़्यादा जानेंं.
हर महीने खर्च की नोटिफ़िकेशन कैसे सेट करें
- अपने अकाउंट में पेरेंट प्रिविलेज के साथ लॉग इन करें.
- सेटिंग (गियर आइकॉन) पर जाएँ
- पेरेंटल कंट्रोलमें जाएँ
- वो सेटिंग्स जो आप मैनेज करते हैं उसपर स्क्रोल करें
- खर्च पर प्रतिबंध पर क्लिक करें
- खर्च पर नोटिफ़िकेशन पर क्लिक करें
- नोटिफ़िकेशन की फ़्रीक्वेंसी चुनें:
- सभी ट्रांज़ैक्शन: आपके बच्चे के अकाउंट पर होने वाले हर खर्च या ट्रांज़ैक्शन का नोटिफ़िकेशन आपको मिलेगा.
- अधिक खर्च की सूचनाएँ: यदि आपका बच्चा किसी दिए गए महीने में $100, $250, और/या $500 USD या स्थानीय करेंसी के बराबर अमाउंट खर्च करता है, तो आपको एक ईमेल प्राप्त होगा और उसके बाद प्रत्येक दस ट्रांज़ैक्शन (transactions) के लिए भी यह सूचना मिलेगी.
- कोई नहीं: अगर आप ये नोटिफ़िकेशन बंद भी कर देते हैं, तब भी आपको पेमेंट प्रोसेसर की तरफ़ से या बार-बार होने वाले सब्सक्रिप्शन के लिए नोटिफ़िकेशन मिल सकते हैं.
अतिरिक्त मदद