Roblox के लिए सिस्टम से जुड़ी कम से कम ज़रूरतों की लिस्ट नीचे दी गई है. अगर आपको एक्सपीरिएंस खेलने में समस्या आ रही है, तो आपको अपना कंप्यूटर अपग्रेड करना पड़ सकता है. मोबाइल डिवाइस के लिए सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतों के लिए इस हेल्प आर्टिकल को पढ़ें.
Roblox Studio की ज़रूरतों के लिएRoblox Studio सेटअप देखें.
ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतें
-
PC/Windows: Roblox, Windows 10 या Windows 11 के 64-बिट वर्ज़न पर इंस्टॉल होगा.
नोट करें: Roblox वेबसाइट PC/Windows के लिए इन फ़ॉलोइंग ब्राउज़र्स को सपोर्ट करती है: Chrome, Firefox और Microsoft Edge. - Mac:Roblox 10.13 (High Sierra) और बाद के वर्ज़न पर इंस्टॉल होगा.
- Linux: Roblox, Linux पर सपोर्ट नहीं होता है.
- मोबाइल: Roblox मोबाइल के लिए सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतों के लिए यहाँ क्लिक करें.
- Chrome OS: Chrome OS वर्ज़न 53 या उसके बाद के वर्ज़न की ज़रूरत है और पहले आपको अपने डिवाइस पर Google Play Store चालू करना होगा.
नोट करें: Roblox वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर सिर्फ़ Windows 10 और Windows 11 पर काम करता है. हो सकता है कि नए रिलीज़ हुए ऑपरेटिंग सिस्टम या ऑपरेटिंग सिस्टम के पहले रिलीज़ हुए वर्ज़न को तुरंत सपोर्ट ना किया जाए.
सिस्टम हार्डवेयर से जुड़ी ज़रूरतें
- ग्राफ़िक्स कार्ड: PC/Windows पर Roblox ऐप्लिकेशन को DirectX 10 या बाद के फ़ीचर लेवल सपोर्ट की ज़रूरत होती है. बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस के लिए हम या तो 5 साल से कम पुराने कंप्यूटर जिसके साथ डेडिकेटेड वीडियो कार्ड हो उसका या 3 साल से कम पुराने लैपटॉप जिसके साथ इंटीग्रेटेड वीडियो कार्ड हो, का सुझाव देते हैं.
- प्रोसेसर: Roblox आपको 1.6 Ghz या उससे बेहतर क्लॉक स्पीड वाले हाल ही के प्रोसेसर (2005+) का उपयोग करने का सुझाव देता है. पुराने AMD प्रोसेसर्स के साथ कुछ समस्याएँ रह चुकी हैं.
- RAM या मेमरी: Roblox आपको Windows 10 या Windows 11 पर कम से कम 1 GB मेमरी रखने का सुझाव देता है.
- स्टोरेज स्पेस: Roblox आपको Roblox इंस्टॉल करने के लिए कम से कम 300 Mb सिस्टम स्टोरेज स्पेस रखने का सुझाव देता है.
- मोबाइल: Roblox मोबाइल के लिए सिस्टम से जुड़ी ज़रूरतों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इंटरनेट से जुड़ी ज़रूरतें
सिंगल यूज़ वाले परिवार के लिए, Roblox कम से कम 4-8 Mb/s इंटरनेट कनेक्शन का सुझाव देता है. बड़े परिवारों में ज़्यादा बैंडविथ की सलाह दी जाती है.
अतिरिक्त हेल्प
कंप्यूटर, मोबाइल, Xbox, वर्चुअल रिऐलिटी के लिए टेक्नीकल सपोर्ट वाले हेल्प आर्टिकल्स