जैसे-जैसे आपके बच्चे का Roblox अकाउंट पुराना होता जाएगा, हम चाहते हैं कि आपको इस माइलस्टोन के साथ आने वाले अकाउंट फ़ीचर और मैनेजमेंट में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी मिलती रहे. जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, हम धीरे-धीरे अकाउंट मैनेजमेंट पेरेंट से बच्चे पर शिफ़्ट कर देते हैं.
आपके बच्चे या टीनएजर के Roblox अकाउंट पर मौजूद उम्र से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि Roblox पर डिफ़ॉल्ट रूप से कौन से कॉन्टेंट और कम्यूनिकेशन फ़ीचर उपलब्ध होने चाहिए. जैसे-जैसे आपके टीनेजर की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे कुछ फ़ीचर उपलब्ध होते जाते हैं. जब अकाउंट की उम्र एक नए लेवल तक पहुँचती है, तो Roblox आपको और आपके लिंक किए गए बच्चे (अगर लागू हो) को अकाउंट में होने वाले कुछ बदलावों की जानकारी वाला मैसेज भेजेगा.
Roblox Kids: उम्र 5-8
ऐक्सेस सिर्फ़ उन गेम्स तक सीमित होगा जिनकी कॉन्टेंट मैच्योरिटी लेबल बहुत कम या कम है और जो हमारे तीन स्टेप वाले कॉन्टेंट सिलेक्शन प्रोसेस में पास हुए हैं. पेरेंट कुछ खास गेम्स का ऐक्सेस दे सकते हैं (जिनमें मॉडरेट रेटिंग वाले या Roblox Kids कैटलॉग के बाहर के गेम्स भी शामिल हैं लेकिन प्रतिबंधित गेम्स नहीं हैं).
उम्र वेरिफ़ाई करने वाले यूज़र्स के लिए सभी कम्यूनिकेशन डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है और बच्चों को चैट फ़ीचर्स उपयोग करने के लिए पेरेंटल परमिशन चाहिए होती है.
अकाउंट टाइप को दिखाने के लिए ऐप एक्सपीरिएंस में नीले रंग की बैकग्राउंड थीम दिखाई जाएगी.
Roblox Kids: उम्र 9-12
9 साल की उम्र के बाद बच्चे मॉडरेट कॉन्टेंट मैच्योरिटी वाले गेम्स ऐक्सेस कर सकेंगे, जिनमें थोड़ी हिंसा या हल्का आपत्तिजनक हास्य हो सकता है. पेरेंट कुछ खास गेम्स का ऐक्सेस दे सकते हैं (जिनमें Roblox Kids कैटलॉग के बाहर के गेम्स भी शामिल हैं लेकिन प्रतिबंधित गेम्स नहीं हैं).
उम्र वेरिफ़ाई कर चुके यूज़र्स, 9 से 12 साल से कम उम्र के यूज़र्स को कुछ खास कम्यूनिकेशन फ़ीचर्स ऐक्सेस करने के लिए पेरेंट्स की परमिशन लेनी पड़ती है.
पेरेंट फ़ॉलोइंग चीज़ों को कंट्रोल कर सकते हैं
- कॉन्टेंट
- कॉन्टेंट मैच्योरिटी से जुड़े लेवल
- संवेदनशील गेम्स
- ब्लॉक किए गए गेम्स
- अनुमति वाले गेम्स
- फ़्रेंड्स
- फ़्रेंड्स देखें और यूज़र्स को ब्लॉक करें
- स्क्रीन टाइम लिमिट
- कम्यूनिकेशन
- चैट की सेटिंग्स
- खर्च
- खर्च करने से जुड़े नोटिफ़िकेशन और खर्च की लिमिट
- विज़िबिलिटी और प्राइवेट सर्वर
- इनवेंट्री विज़िबिलिटी
Roblox Kids: उम्र 13-15
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, हम धीरे-धीरे अकाउंट और फ़ीचर मैनेजमेंट पेरेंट से बच्चे पर शिफ़्ट कर देते हैं.
क्या बदलता है
13 साल की उम्र में, बच्चे अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स खुद मैनेज करना शुरू कर देते हैं:
- अकाउंट की जानकारी (ईमेल, फ़ोन)
- उम्र वेरिफ़ाई करने के बाद, वॉइस चैट और पार्टी चैट जैसे कम्यूनिकेशन फ़ीचर का ऐक्सेस पाएं - अगर पेरेंट द्वारा प्रतिबंधित न हो
- ऐड प्रेफ़रेंस, क्योंकि वे अब Roblox पर ऐड के लिए योग्य हैं
खर्च की कोई भी लिमिट अब लागू नहीं होगी. अपने बच्चे के खर्च के नोटिफ़िकेशन पाना जारी रखने के लिए:
- अपने अकाउंट में पेरेंटल कंट्रोल पर नेविगेट करें
- स्क्रोल करके डैशबोर्ड पर सबसे नीचे जाएं
- स्पेंडिंग इनसाइट्स चुनें > स्पेंडिंग नोटिफ़िकेशन
आपका बच्चा पहली बार कुछ फ़ीचर भी उपयोग कर पाएगा, जैसे फ़्रेंड ढूँढने और उनसे जुड़ने के लिए अपने फ़ोन नंबर का उपयोग करना और सुझाए गए फ़्रेंड को “जिन लोगों को आप जानते हैं” के तौर पर देखना.
पेरेंट से बच्चे में क्या बदलाव होते हैं?
13 साल की उम्र में, बच्चे सीधे इन सेटिंग्स को मैनेज करते हैं:
- स्क्रीन टाइम लिमिट
- यूज़र को ब्लॉक करना
क्या नहीं बदलता है
भले ही आपके बच्चे को ज़्यादा आज़ादी मिल जाए, आपके अकाउंट एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं.
आप अभी भी पेरेंटल कंट्रोल में फ़ॉलोइंग कर सकेंगे:
- डायरेक्ट चैट सेटिंग्स मैनेज करें
- खास गेम्स की अनुमति दें
- खास गेम्स ब्लॉक करें
आप अभी भी उनकी ऐक्टिविटी देख पाएंगे, जिसमें शामिल हैं:
- स्क्रीन टाइम की जानकारी और टॉप गेम्स
- कौन-कौन उनके फ़्रेंड हैं
- आपके बच्चे का जन्मदिन, उम्र के वेरिफ़िकेशन का स्टेटस और दूसरी जानकारी
Roblox: उम्र 16-17
जैसे-जैसे टीनेजर बड़े होते हैं, उन्हें ज़्यादा कॉन्टेंट और अपनी Roblox सेटिंग्स खुद मैनेज करने का ऐक्सेस मिलता है, जबकि उनका लिंक किया हुआ पेरेंट अकाउंट कनेक्ट रहता है.
पेरेंट अभी भी अपने टीनेजर की ऐक्टिविटी की जानकारी देख सकते हैं, जैसे फ़्रेंड्स की लिस्ट, स्क्रीन टाइम और खर्च की जानकारी. वो अपने पेरेंट के लिंक किए हुए अकाउंट से खर्च के नोटिफ़िकेशन पाने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं.
Roblox: उम्र 18 साल से ज़्यादा
जब यूज़र की उम्र 18 साल हो जाती है, तो उसका अकाउंट अपने-आप पेरेंट के अकाउंट से अनलिंक्ड जो जाता है. इसके अलावा, अन्य सेटिंग्स, जैसे कि उनकी ऐड से जुड़ी प्राथमिकताएँ भी अपडेट की जाएँगी. 18 साल से ज़्यादा उम्र के यूज़र्स भी प्रतिबंधित गेम्स को ऐक्सेस करने के लिए योग्य हो जाते हैं, अगर वो अपनी उम्र का वेरिफ़िकेशन पूरा कर लेते हैं.
डिफ़ॉल्ट सेटिंग और फ़ीचर की उपलब्धता क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.