पेरेंट और केयरटेकर्स Roblox पर अपने बच्चे के अकाउंट में हर महीने खर्च की लिमिट तय कर सकते हैं. पेरेंटल कंट्रोल जिसमें खर्च की लिमिट मैनेज करने के लिए पेरेंट प्रिविलेज वाले Roblox अकाउंट की ज़रूरत होती है. पेरेंट: अपने बच्चे के अकाउंट को कैसे लिंक करें के बारे मे ज्यादा जानकारी क लिए हेल्प आर्टिकल में ज़्यादा जानेंं.
हर महीने खर्च की लिमिट कैसे सेट करें
- अपने अकाउंट में पेरेंट प्रिविलेज के साथ लॉग इन करें.
- सेटिंग पर जाएँ
- पेरेंटल कंट्रोलमें जाएँ
- वो सेटिंग्स जो आप मैनेज करते हैं उसपर स्क्रोल करें
- खर्च पर प्रतिबंध पर क्लिक करें
- हर महीने खर्च की लिमिट पर क्लिक करें
- हर महीने की मनचाही लिमिट दर्ज करें
- अपडेट क्लिक करें
महीने के खर्च करने की लिमिट का गिफ़्ट कार्ड रिडीम पर कोई असर नहीं पड़ता है और हो सकता है कि ये कुछ कंसोल डिवाइस पर लागू न हों. कंसोल पर खर्च की लिमिट सेट करने के लिए, सीधे डिवाइस पर खर्च की लिमिट सेट करें.
हर महीने खर्च की लिमिट कैसे सेट करें
अपने बच्चे के Roblox अकाउंट पर खर्च की लिमिट सेट करने के लिए, वेब या किसी कम्पैनियन डिवाइस पर अपने Roblox अकाउंट में लॉग इन् करें और एक खर्च की लिमिट सेट करें. खर्च की लिमिट सेट करने के लिए, आपको पेरेंट प्रिविलेज वाला एक Roblox अकाउंट अपने बच्चे के अकाउंट से लिंक करना होगा.
जो खर्च की लिमिट आप Roblox पर सेट करते हैं, उनका Xbox के ज़रिए खर्च करने पर कोई असर नहीं पड़ेगा. Xbox कंसोल पर Roblox के बाहर बच्चे की खरीदारी के लिए पेरेंट की मंज़ूरी ज़रूरी करने के लिए, Xbox द्वारा दिए गए निर्देशों को फ़ॉलो करें.
अतिरिक्त मदद
पेरेंटस: हर महीने की खर्च की लिमिट FAQ
Parents: खर्च नोटिफ़िकेशन