Roblox का मिशन है एक अरब लोगों को सकारात्मकता और शिष्टाचार के साथ जोड़ना. हर रोज़, दुनिया भर के लाखों लोग लाखों इमर्सिव डिजिटल एक्सपीरिएंस को घूमते हुए अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं. ये सभी एक्सपीरिएंस Roblox की कम्यूनिटी द्वारा बनाई गई हैं, जिसमें लाखों क्रिएटर्स शामिल हैं हम एक ऐसा सुरक्षित, शालीन और विविध कम्यूनिटी बनाने में यक़ीन रखते हैं—जो पूरी दुनिया के लोगों के बीच क्रिएटिव और सकारात्मक रिश्ते बनाने के लिए प्रेरित करे।
हमने ये कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स इसलिए बनाए हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि हमारे इस साझा एडवेंचर में हर कोई सुरक्षित महसूस करे और उनका स्वागत हो. ये स्टैंडर्ड्स Roblox पर और दूसरे Robloxians के साथ आपकी सभी ऐक्शन पर लागू होते हैं, चाहे आप ऑनलाइन हों या Roblox द्वारा आयोजित किए गए रियल-वर्ल्ड इवेंट में. प्रतिबंधित एक्सपीरिएंस के लिये, please see Roblox’s प्रतिबंधित पॉलिसी स्टैंडर्ड्स.
हमारी आपसे यह गुज़ारिश है कि आप हर समय हमारे स्टैंडर्ड्स और एक-दूसरे का आदर करें। यह भी समझ लें कि अगर आप इनका उल्लंघन करते हैं, तो आपके अकाउंट और कंटेंट के ख़िलाफ़ एन्फोर्समेंट ऐक्शन लिया जा सकता है. कुछ व्यवहार जो इन स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करते हैं (जैसे वह व्यवहार जिससे दूसरों को असली दुनिया में खतरा हो सकता है, उनके लिए हम सबको सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करने या सहयोग करने का अधिकार रखते हैं.
हम हमेशा सीखते रहते हैं, इसलिए जैसे-जैसे हमारी कम्यूनिटी विकसित होती है और हमारा प्लैटफ़ॉर्म बढ़ता है, ये स्टैंडर्ड भी बदल सकते हैं. जब वे ऐसा करेंगे, तो हम आपको यहाँ सूचित कर देंगे. अगर आपको कुछ ऐसा दिखता है जो आपको लगता है कि कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स को उल्लंघन है, या जिससे आपको असुरक्षित महसूस होता है, तो कृपया दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें फ़ीचर का इस्तेमाल करके हमें बताएं. Roblox के इस्तेमाल से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में और ज़्यादा जानकारी के लिए, आप सीधे हमारे उपयोग की शर्तें वाले पेज पर जा सकते हैं.
इन स्टैंडर्ड्स में सहयोग देने और Roblox को सुरक्षित और सभ्य बनाए रखने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए हम आपकी सराहना करते हैं.
सुरक्षा
हम चाहते हैं कि हमारी कम्यूनिटी एक ऐसी प्लेस हो जहाँ लोग, उनकी पहचान या सोच चाहे जो भी हो, सकारात्मकता और शिष्टाचार से एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें. यह पक्का करने के लिए कि Roblox एक ऐसी प्लेस बनी रहे जहाँ हर कोई बिना किसी झिझक के ख़ुद जैसा महसूस करे, ये फ़ॉलोइंग चीज़ें बिल्कुल मना हैं:
बच्चों का शोषण
- शिकारी व्यवहार, जिसमें बच्चों को बहला-फुसलाकर और एक्सप्लॉइट कर के अपना फ़ायदा उठाने की कोशिश करना भी शामिल है (जैसे कि ग्रूमिंग)
- किसी भी तरह से नाबालिगों का यौन शोषण करना
- नाबालिगों के साथ यौन बातचीत करना या उनसे यौन मटीरियल मांगना
- बाल यौन शोषण सामग्री को शेयर करना, रिक्वेस्ट करना या चर्चा करना
- बच्चों का यौन शोषण
- बाल यौन तस्करी
- किसी नाबालिग को अवैध सेक्सुअल ऐक्टिविटी में शामिल होने के लिए मजबूर करना और फुसलाना
आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ
- आतंकवादी या चरमपंथी हमलों को दिखाना या उनका सपोर्ट करना
- आतंकवादी या चरमपंथी संगठनों के लीडर या प्रतिनिधियों को दिखाना या उनका सपोर्ट करना
- आतंकवादी या चरमपंथी संगठनों के नारों, तस्वीरों, फ़्लैग, घोषणापत्रों या आइकॉन को, चाहे पूरा या आसानी से पहचाने जाने वाले किसी भी हिस्से को, शेयर करना
- आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की विचारधाराओं, मैसेज या रणनीतियों का ज़िक्र करना
- आतंकवादी और चरमपंथी विचारधाराओं या कार्यों के लिए सपोर्ट व्यक्त करना, उन्हें माफ़ करना, या उनका महिमामंडन करना
- आतंकवादी या चरमपंथी संगठनों के लिए सदस्य भर्ती करना, या ऐसी जानकारी ढूँढने के लिए दूसरों को Roblox छोड़ने के लिए उकसाना
- आतंकवादी या चरमपंथी संगठनों, लोगों या उन्हें समर्थन देने वाले ग्रुप के लिए चंदा इकट्ठा करना
- सामूहिक गोलीबारी और घरेलू आतंकवाद या हिंसक उग्रवाद के अन्य कृत्यों पर सपोर्ट दिखाना, माफ़ करना या बखान करना
धमकियाँ, डराना-धमकाना और उत्पीड़न करना
- शारीरिक या यौन हमला या हिंसा की धमकी देना
- किसी को असल ज़िंदगी में नुकसान पहुँचाने की धमकी देना
- किसी की निजी जानकारी ज़ाहिर करना या ज़ाहिर करने की धमकी देना
- किसी दूसरे का Roblox अकाउंट हथियाने की धमकी देना या किसी यूज़र के खिलाफ़ झूठी शिकायत करने की धमकी देना
- किसी यूज़र या ग्रुप को अकेले में या सबके सामने मज़ाक उड़ाने, गाली देने, नीचा दिखाने, या अपमानित करने के लिए निशाना बनाना, जिसमें जानबूझकर परेशान करने वाली मुहिम चलाना भी शामिल है
- यौन उत्पीड़न
- किसी व्यक्ति, ग्रुप या संस्था की नकल करना, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुँचे या दूसरों को उनके ऑनलाइन या असल ज़िंदगी में नुकसान पहुँचाने के लिए उकसाया जाए
- शारीरिक बनावट या विशेषताओं को लेकर शर्मिंदा करना या कलंकित करना
खुदकुशी, खुद को चोट पहुँचाना और नुकसान पहुँचाने वाला बर्ताव
- आत्महत्या या खुद को चोट पहुँचाने के तरीकों से जुड़े निर्देश या जानकारी देना. इसमें वह सामग्री भी शामिल है जो शारीरिक नुकसान पहुँचाने वाले पदार्थों को खाने या निगलने को बढ़ावा देती है
- वह कंटेंट जो आत्महत्या या खुद को चोट पहुँचाने के मामलों या तरीकों का महिमामंडन, समर्थन, या प्रदर्शन करती हो
- वह सामग्री जो अवसाद, निराशा और हताशा को आदर्श या इच्छित भावनाओं के तौर पर दिखाकर उन्हें बढ़ावा देती हो
- दूसरों को अवसाद और निराशा की भावनाओं से उबरने के लिए मदद लेने से रोकना
- असल दुनिया में खतरनाक शारीरिक चैलेंजिस या स्टंट
अगर आपको या आपके किसी करीबी को आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने जैसे विचार आ रहे हैं, तो मदद उपलब्ध है. आत्महत्या को रोकने वाली हेल्पलाइन से संपर्क करें, जो आपको यहाँ मिलेगी. अतिरिक्त वैश्विक संसाधनों के लिए, यहाँ शुरुआत करने के लिए एक अच्छी प्लेस है.
भेदभाव, स्लर और नफ़रती भाषा
- उम्र
- जाति, अनुमानित नस्ल, या नस्ल
- राष्ट्रीय मूल
- यौन ओरिएंटेशन
- जेंडर, जेंडर पहचान, या जेंडर अभिव्यक्ति
- धर्म, धार्मिक संबद्धता, या मान्यताएँ
- विकलांगता का स्टेटस, जिसमें बीमारियाँ, शारीरिक अवस्थाएँ, अंग-विकृति, चलने-फिरने की समस्याएँ, और मानसिक अक्षमताएँ शामिल हैं
- वेटेरन स्टेटस
- जाति
- पारिवारिक स्टेटस
प्लैटफ़ॉर्म के बाहर, नुकसान पहुँचाने वाली भाषा और व्यवहार
- संगठित अपराध, आतंकवादी या चरमपंथी संगठनों, या नफ़रत फैलाने वाले ग्रुप से जुड़े हों
- Roblox के बाहर किसी को परेशान करना, धमकाना, भेदभाव करना या नुकसान पहुँचाना
- दूसरों की निजी जानकारी प्लैटफ़ॉर्म के बाहर शेयर करना, जिसमें अधिकारियों को झूठी शिकायतें करना भी शामिल है
- कुछ घिनौने अपराधों में दोषी ठहराए गए हों, कुछ गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हों, या दूसरों को ऐसा करने के लिए उकसाएँ
सभ्यता
शिष्टता Roblox कम्यूनिटी की बुनियाद है. अपने शिष्ट एनवायरनमेंट को बढ़ावा देने के लिए, Roblox कुछ खास तरह की कंटेन्ट पर पाबंदी लगाता है, जिनमें शामिल हैं:
असल दुनिया की संवेदनशील घटनाएँ
- लोगों या प्रॉपर्टी के ख़िलाफ़ सामूहिक हिंसा के कार्य
- खास, असल दुनिया की प्राकृतिक आपदाएँ और विनाशकारी दुर्घटनाएँ
- मानव या नागरिक अधिकारों का उल्लंघन
- सनसनीखेज़ अपराध और उन्हें अंजाम देने वाले
- असल दुनिया की सीमाओं, क्षेत्रों, या क्षेत्राधिकार से जुड़े रिश्तों के बारे में भड़काऊ सामग्री
हिंसा और खून-खराबा दिखाने वाला कॉन्टेंट
- जानवरों या काल्पनिक जीवों के दुर्व्यवहार और यातना को दिखाना या महिमामंडित करना
- अत्यधिक वीभत्स खूनी, ग्राफ़िक हिंसा या मौत का वास्तविक या रियल जैसि दुनिया जैसा चित्रण
प्रतिबंधित एक्सपीरिएंस के लिए, कृपया Roblox के प्रतिबंधित कॉन्टेंट पॉलिसी देखें.
रोमांटिक और यौन सामग्री
- उपयोगकर्ताओं के बीच रोमांटिक संदर्भ में रोमांटिक या फ़्लर्ट करने वाले हाव-भाव या बातचीत
- ऑनलाइन रोमांटिक रिश्ते बनाने की कोशिश करना या उसके लिए निवेदन करना
- अनचाहे फ़्लर्ट वाले व्यवहार में शामिल होना
- यौन रूप से स्पष्ट बातचीत करना या दूसरे यूज़र्स से यौन मटीरियल के लिए निवेदन करना
- सामग्री या व्यवहार जो यौन क्रियाओं को दिखाता, संकेत करता, या स्पष्ट रूप से वर्णित करता हो
- नग्नता, आंशिक नग्नता या यौन उत्तेजना के लिए बनाई गई अन्य सामग्री
- यौन रूप से उत्तेजक सामग्री या व्यवहार, जिसमें शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: अवतार का शरीर, ऐसेट और कपड़े, अवतार emote, या एक्सपीरिएंस में सेटिंग/एनवायरनमेंट
- सोशल हैंगआउट लेबल वाले एक्सपीरिएंस में प्राइवेट स्पेस जैसे बाथरूम स्टॉल या बेडरूम को दिखाना
ऐसेट या बंडल बनाने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, जो इन नीतियों का पालन करते हों जिसमें मॉडेस्टी लेयर्स का अनिवार्य उपयोग शामिल है, कृपया यहाँ दिए गए दिशानिर्देशों को देखें.
प्रतिबंधित एक्सपीरिएंस के लिए, कृपया Roblox के प्रतिबंधित कॉन्टेंट पॉलिसी देखें.
गैर-कानूनी और रेगुलेटेड गुड्स और ऐक्टिविटी
- नियंत्रित पदार्थ जैसे कि फार्मास्युटिकल उत्पाद और मनोरंजक ड्रग्स, साथ ही शराब, तंबाकू, वेपिंग, और उनसे जुड़े सामान
- आहार पूरक और वर्धक जैसे कि वज़न घटाने वाली गोलियाँ और स्टेरॉइड्स
- शराब या ड्रग्स के सेवन से जुड़े नशे में होने के व्यवहार का चित्रण
- गैर-कानूनी और नियंत्रित पदार्थों के विक्रेता
- असल दुनिया के बम/विस्फोटक और हथियार बनाने के निर्देश या योजनाएँ
- एक्सपीरिएंंस के आइटम के बाहर एकदम रियल जैसे दिखने वाले मॉडर्न फ़ायरआर्म्स
- प्लैटफ़ॉर्म पर प्रतियोगिताएँ, संयोग के गेम, या स्पर्धाएँ जिनमें Robux या मूल्यवान कोई भी अन्य चीज़ पुरस्कार के रूप में पेश की जाती है
- स्वीपस्टेक-शैली के गेम
उन जगहों को छोड़कर जहाँ स्थानीय कानून या नियम इसे मना करते हैं, हम न खेले जा सकने वाले जुए की सामग्री की अनुमति देते हैं, जैसे कि जुए के संदर्भ और उससे जुड़ी तस्वीरें. हालाँकि, हम प्लैटफ़ॉर्म पर नकली और वास्तविक दोनों तरह की जुए की गतिविधियों को मना करते हैं. किसी भी जुए की गतिविधि के संबंध में असल पैसे, Robux, या मूल्यवान एक्सपीरिएंंस के आइटम का एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है.
यदि आप या आपका कोई जानने वाला नशे की लत से जूझ रहा है, तो मदद उपलब्ध है. आप यहाँ से शुरुआत कर सकते हैं.
प्रतिबंधित एक्सपीरिएंस के लिए, कृपया Roblox के प्रतिबंधित कॉन्टेंट पॉलिसी देखें.
अपशब्द
- अपशब्द की पहचान से बचने के लिए गलत स्पेलिंग, विशेष वर्णों, या अन्य तरीकों का उपयोग करना
- गाली-गलौज वाले बोल को उद्धृत करना या ऐसे ऑडियो का इस्तेमाल करना
प्रतिबंधित एक्सपीरिएंस के लिए, कृपया Roblox के प्रतिबंधित कॉन्टेंट पॉलिसी देखें.
राजनीतिक हस्तियाँ और पार्टियाँ
- अपने आधिकारिक पद पर राजनीतिक हस्तियाँ, जिनमें शामिल हैं:
- वर्तमान या हाल ही के वास्तविक दुनिया के सरकारी अधिकारी
- ऐसे उम्मीदवार जो वर्तमान में चुनाव लड़ रहे हैं या हाल ही में चुनाव लड़े हैं, और उनके नारे, प्रचार मटीरियल, रैलियाँ, या इवेंट
- राजनीतिक संस्थाएँ, जिनमें शामिल हैं:
- राजनीतिक दल, जिनमें आधिकारिक दल से जुड़ी संस्थाएँ शामिल हैं
- निर्वाचित पद के लिए विशिष्ट चुनाव या दौड़
- राजनीतिक प्रतीकों का अपमान या अपवित्रीकरण, जैसे फ़्लैग जलाना
नोट: ऊपर परिभाषित राजनीतिक हस्तियों और संस्थाओं के लिए धन उगाही करना Roblox इकोनॉमी से संबंधित कम्यूनिटी मानक द्वारा मना है. ऊपर परिभाषित राजनीतिक हस्तियों और संस्थाओं के लिए ऐडवरटाइज़िंग करना हमारे ऐडवरटाइज़िंग स्टैंडर्डों द्वारा मना है.
ईमानदारी
हम चाहते हैं कि Robloxian एक-दूसरे पर भरोसा करें ताकि वे ईमानदारी और निष्पक्षता से खेल सकें, और एक-दूसरे की रचनात्मकता और मेहनत का सम्मान करें. इसे बढ़ावा देने के लिए, Roblox अपने यूज़र्स को अपने स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए कहता है और इन चीज़ों पर रोक लगाता है या उन्हें सीमित करता है:
जालसाज़ी और स्कैम्स
- प्लैटफ़ॉर्म पर कहीं भी ग़लत फ़ायदा पाने के लिए एक्सप्लॉइट्स का इस्तेमाल करना
- एक्सप्लॉइट्स शेयर करना या दूसरों को धोखाधड़ी के लिए उकसाना
- आइटम्स को ग़लत या अधूरी जानकारी के साथ बेचना
- दूसरों को गुमराह करने की कोशिश में अपनी असली या वर्चुअल दुनिया की पहचान को गलत तरीके से पेश करना
- किसी दूसरे यूज़र के अकाउंट को उनकी मंज़ूरी के बिना ऐक्सेस करने की कोशिश करना
- धोखा देने वाले लिंक्स पोस्ट करना जिसका मकसद Roblox पर या कहीं और दूसरों के अकाउंट या जानकारी को अनधिकृत ऐक्सेस पाना (जैसे कि फ़िशिंग)
स्पैम
- धोखा देने वाला, सनसनीखेज़, या अन्यथा गुमराह करने वाला कॉन्टेंट या मेटाडेटा, जिसका इस्तेमाल अनुचित तरीके से डिस्कवरेबिलिटी या इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए किया जाता हो
- दूसरे यूज़र्स को बार-बार मैसेज भेजना या Roblox के सिस्टम पर बार-बार अपलोड करना
- सिर्फ़ इसी मकसद से एक्सपीरिएंस बनाना कि यूज़र्स को Roblox से हटाकर कहीं और भेजा जा सके
बौद्धिक संपदा का उल्लंघन
- किसी दूसरे डेवलपर के कोड का उनकी परमिशन के बिना अपना एक्सपीरिएंस बनाने के लिए इस्तेमाल करना
- किसी दूसरे आर्टिस्ट का मीडिया उनकी परमिशन के बिना अपने एक्सपीरिएंस में इस्तेमाल करना
- किसी ब्रांड के लोगो या डिज़ाइन का इस्तेमाल अपने कॉन्टेंट के लिए उनकी परमिशन के बिना करना
मार्केटिंग मटीरियल में Roblox के नाम और लोगो का इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी जानकारी के लिए कृपया हमारी कम्यूनिटी इस्तेमाल गाइडलाइन देखें.
कॉपीराइट और रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क को हटाने की रिक्वेस्ट यहां फाइल की जा सकती हैं. Roblox खुद ही ऐसेट को डिलीट या आर्काइव कर सकता है, अगर हमें शक होता है कि वह कॉन्टेंट किसी के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है.
Roblox पर बौद्धिक संपदा की रिपोर्टिंग के बारे में आप यहां ज़्यादा जान सकते हैं.
ऐड दिखाना
इंडिपेंडेंट ऐडवरटाइज़िंग पब्लिशिंग पॉलिसी
Roblox इमर्सिव ऐड्स का इस्तेमाल करने के बजाय, डेवलपर्स अपनेएक्सपीरिएंस में ऐड कॉन्टेंट खुद पब्लिश कर सकते हैं. इन मामलों में, एक्सपीरिएंस के डेवलपर को ही ऐडवरटाइज़िंग कॉन्टेंट को सीधे अपलोड करना और उसकी डिलीवरी को कंट्रोल करना पड़ता है, और वह ऐसे कॉन्टेंट के लिए ज़िम्मेदार रहता है. जब डेवलपर्स खुद ऐडवरटाइज़मेंट पब्लिश करते हैं, तो उन्हें नीचे बताए गए नियमों के साथ-साथ Roblox के सभी नियम (जिनमें उपयोग की शर्तें, ऐडवरटाइज़िंग स्टैंडर्ड्स, और अन्य सभी कम्यूनिटी स्टैंडर्ड्स शामिल हैं) और लागू होने वाले कानून व नियमनों का भी पालन करना होगा. अगर आपका ऐडवरटाइज़िंग कॉन्टेंट इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो हम ऐक्शन ले सकते हैं, जिसमें कॉन्टेंट को हटाना, एक्सपीरिएंस को सस्पेंड करना या अकाउंट को सस्पेंड करना शामिल है.- डेवलपर्स को इंडिपेंडेंट ऐडवरटाइज़िंग पब्लिशिंग का पूरा कंट्रोल बनाए रखना ज़रूरी है. अगर कोई डेवलपर अपने एक्सपीरिएंस में इंडिपेंडेंट ऐड्स दिखाता है, तो वह एक्सपीरिएंस थर्ड-पार्टी ऐड सर्विस से डेटा या सर्विस नहीं ले सकता है.
- डेवलपर्स किसी भी एडवर्टाइज़र के साथ यूज़र की व्यक्तिगत रूप से पहचान करने वाली इंगेजमेंट जानकारी शेयर नहीं कर सकते. उन्हें सभी यूज़र जानकारी को संभालते समय Creator Analytics उपयोग की शर्तें और Roblox की उपयोग की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है.
- डेवलपर्स के लिए 13 साल से कम उम्र के यूज़र्स को ऐडवरटाइज़िंग कॉन्टेंट दिखाना मना है. To accomplish this, developers must use Roblox tools such as the AreAdsAllowed boolean in PolicyService API to replace, hide, or block access to advertising content to any users who are disallowed from seeing ads.
Note: Applying a "Moderate" Content Maturity label does not hide ad content from users under the age of 13. सभी ऐड कॉन्टेंट को PolicyService API का इस्तेमाल करके छिपाना ज़रूरी है. - डेवलपर्स को साफ़ और मुख्य रूप से सरल और समझने में आसान भाषा का इस्तेमाल करके यूज़र्स को बताना होगा कि कोई कॉन्टेंट ऐड है. सिर्फ़ ऐडवरटाइज़र के नाम का ज़िक्र करना काफ़ी नहीं है. स्वीकार्य खुलासा भाषा के उदाहरणों में “ऐड,” “पेड,” या “स्पॉन्सर्ड” शामिल हैं. वह खुलासा ऐडवरटाइज़िंग कॉन्टेंट के अंदर या उसके आस-पास होना चाहिए और उसे इस तरह से पेश किया जाना चाहिए कि यूज़र्स उसे आसानी से देख और समझ सकें.
- डेवलपर्स यूज़र्स को गुमराह नहीं कर सकते कि वे Roblox के द्वारा दिखाए गए ऐड को देख रहे हैं.
- डेवलपर्स Roblox इमर्सिव ऐड कॉन्टेंट को दोबारा इस्तेमाल या किसी दूसरे मकसद के लिए उपयोग नहीं कर सकते.
- ऐड में झूठ बोलकर यूज़र्स को इंगेज नहीं करना चाहिए. आप उस कॉन्टेंट के बारे में झूठा क्लेम नहीं कर सकते (उदाहरण के लिए, फ़्री Robux ऑफ़र करना).
स्वतंत्र रूप से ऐड कैसे दें, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे क्रिएटर गाइडेंस के निर्देश यहां देखें.
वर्जित ऐडवरटाइज़िंग प्रथाएं और कॉन्टेंट
Roblox पर सभी ऐड को Roblox के ऐडवरटाइज़िंग स्टैंडर्ड का पालन करना होगा. ऐडवरटाइज़िंग स्टैंडर्ड का पालन करने के लिए क्रिएटर गाइडेंस यहां मिल सकती है.Roblox इकॉनमी
- Robux को खरीदने, बेचने, ट्रेड करने या गिव अवे में देने के लिए थर्ड-पार्टी सेवाओं का उपयोग करना. यह बात Roblox गिफ़्ट कार्ड्स पर लागू नहीं होती.
- अकाउंट ऐक्सेस या एक्सपीरिएंस और मार्केटप्लेस से वर्चुअल कॉन्टेंट के लिए ऑफ-प्लैटफ़ॉर्म (Roblox के बाहर) सेकेंडरी मार्केट ट्रांज़ैक्शन में शामिल होना. यह बात अकाउंट होल्डर पर लागू नहीं होती जो किसी वेरीफ़ाई किए गए एग्रीमेंट के हिस्से के रूप में अपने अकाउंट के बनाए गए क्रिएशन के अधिकार को बेच या ट्रांसफ़र कर रहे हों.
- ग्रुप पेआउट सिस्टम का धोखाधड़ी या गुमराह करने वाले तरीके से इस्तेमाल करना; जिसमें ऐसेट्स के लिए मॉडल के रूप में काम करने, ग्रुप में शामिल होने, मेंबर्स को रेफ़र करने या एक्सपीरिएंस में रोल-प्ले करने के लिए Robux में पेमेंट की पेशकश करना भी शामिल है.
- Roblox के पेमेंट सिस्टम या फ़ीस को चकमा देना, जिसमें अन्य Roblox प्रॉपर्टीज या सिस्टम में कंटेंट या पैकेज खरीदने के लिए यूज़र्स को अप्रत्यक्ष फ़ायदे देना भी शामिल है.
प्रमोशनल ऑफ़र्स
डेवलपर ऑन-प्लैटफ़ॉर्म (Roblox के अंदर की) चीज़ों (जैसे कि खास फ़ीचर्स या एक्सपीरिएंस के अंदर के अन्य एन्हांसमेंट) को पैसे या Robux के लिए बेचने के लिए, स्वतंत्र रूप से ऑफ-प्लैटफ़ॉर्म (Roblox के बाहर की) सेवाओं या प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते. यह बिक्री सीधे हो या किसी अन्य ट्रांज़ैक्शन या एक्सचेंज के साथ एक बंडल के रूप में हो, इसकी इजाज़त नहीं है. ऑन-प्लैटफ़ॉर्म (Roblox के अंदर के) पुरस्कारों के साथ जोड़े गए सभी ऑफ-प्लैटफ़ॉर्म (Roblox के बाहर के) व्यावसायिक प्रमोशन को Roblox के साथ एक कॉन्ट्रैक्चुयल एग्रीमेंट के तहत बनाया जाना चाहिए. स्वीकार्य प्रोमो कोड के बारे में अधिक विवरण यहां ढूंढें. Roblox के साथ एक कॉन्ट्रैक्चुयल एग्रीमेंटमें शामिल होने के बारे में पूछताछ करने के लिए, कृपया एक फॉर्म यहां सबमिट करें.Commerce
Developers leveraging our Commerce program and features must comply with the Commerce Standards.Eligible developers may link to authorized Shopify stores in order to sell physical products within their experience(s). कुछ खास डेवलपर अपने फ़िजिकल प्रॉडक्ट की खरीद के साथ यूज़र को डिजिटल पुरस्कार भी बंडल करके देने के लिए पात्र हो सकते हैं. अपने एक्सपीरिएंस के अंदर फ़िजिकल प्रोडक्टस को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां देखें.
दान मांगना
हम अपने कम्यूनिटी को Roblox पर किसी भी धर्मार्थ उद्देश्य के लिए दान मांगने की इजाज़त भी नहीं देते, जिनमें शामिल हैं:- क्राउडफंडिंग अभियान के लिए यूज़र को Robux दान करने के लिए गेम के अंदर दिए जाने वाले प्रॉम्प्ट या सूचनाएँ
- यह क्लेम करना कि कोई ट्रांज़ैक्शन किसी धनराशि जुटाने के अभियान से जुड़ा है
- यूज़र्स को यह बताना कि बिक्री से प्राप्त आय की कुछ राशि किसी उद्देश्य की तरफ लगाई जाएगी
नोट: डेवलपर एक्सपीरिएंस के अंदर Robux ट्रांज़ैक्शन लागू कर सकते हैं ताकि यूज़र गेम की सराहना व्यक्त कर सकें या किसी क्रिएटर को उदारतापूर्वक पुरस्कृत कर सकें (उदाहरण के लिए, एक "टिप जार" फ़ीचर). लेकिन, यह तभी मान्य है जब यूज़र को यह स्पष्ट हो कि उनके पेमेंट के बदले उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा.
पेड रैंडम आइटम्स
पेड रैंडम आइटम जनरेटर में वे शामिल हैं जिन्हें सीधे Robux से खरीदा जाता है या एक्सपीरिएंस के अंदर की करेंसी के माध्यम से खरीदा जाता है, जो आगे Robux से खरीदी जाती हैं.- अगर आपके एक्सपीरिएंस में पेड रैंडम आइटम उपलब्ध हैं, तो यूज़र उनसे मिले हुए ऐसेट्स को Roblox पर Robux, असली करेंसी या किसी भी अन्य मूल्यवान चीज़ के बदले ट्रेड या बेच नहीं सकते.
- क्रिएटर को यह पक्का करने के लिए लागू PolicyService API का इस्तेमाल करना चाहिए कि पेड रैंडम आइटम केवल योग्य यूज़र्स के लिए ही एक्सेसिबल योग्य हों.
- खरीद के क्षण से पहले, हर संभावित परिणामी आइटम को प्राप्त करने की संभावना को योग्य यूज़र को सटीक रूप से बताया जाना चाहिए.
सुरक्षा
हमारि कम्यूनिटी तभी आगे बढ़ सकता है, जब हर कोई डिजिटल और शारीरिक दोनों तरह से सुरक्षित महसूस करे. हम एक-दूसरे की निजी जानकारी और Roblox के सुरक्षा सिस्टम का सम्मान करके, और Roblox अकाउंट्स को सुरक्षित रखकर इसे हासिल कर सकते हैं. यह सेक्शन बताता है कि प्लेयर्स और क्रिएटर्स को दूसरों की जानकारी के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें अपनी और दूसरों की डिजिटल सुरक्षा की रक्षा कैसे करनी चाहिए.
Roblox आपके निजी जानकारी को कैसे संभालता है, इस बारे में जानकारी के लिए, कृपया प्राइवेसी पॉलिसी देखें. अपने अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें - जिसमें टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन जैसी अतिरिक्त सुरक्षा फ़ीचर्स को कैसे चालू करें यह भी शामिल है - इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारे हेल्प पेज को यहां विज़िट करें.
इस मेटावर्स को सुरक्षित बनाए रखने के लिए, Roblox फॉलोइंग चीज़ों की अनुमति नहीं देता है:
यूज़र्स को प्लैटफ़ॉर्म से बाहर ले जाना
- किसी भी लिंक, QR कोड, या बारकोड को शेयर करना
- लिंक का पता लगने से बचने के प्रयास, जिनमें शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं: अधूरे लिंक, फ़िल्टर को बायपास करना, या गुमराह करने वाले मास्क्ड लिंक.
- दूसरों को उन बाहरी लिंक्स पर जाने के लिए उत्साहित करना जिनकी इजाज़त नहीं है
नोट: उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए, हम 13 साल से कम उम्र के यूज़र्स को लिंक्स देखने या शेयर करने से रोकते हैं, भले ही API का उपयोग किया गया हो या नहीं
DevForum और Talent Hub को अलग से माना जाता है और उनमें बाहरी वेबसाइटों और सेवाओं के अन्य लिंक हो सकते हैं जिनका उपयोग Roblox प्लैटफ़ॉर्म पर अनुमेय नहीं है, परंतु वहां स्वीकृत हैं.
Roblox सिस्टम का दुरुपयोग
Roblox अपने यूज़र्स को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई सिस्टम को बनाए रखता है, और हम इन सिस्टमों को बाईपास करने, Roblox या दूसरों के Roblox अकाउंट या जानकारी तक अनाधिकृत ऐक्सेस प्राप्त करने, या अन्यथा हमारे प्लैटफ़ॉर्म की सुरक्षा आवश्यकताओं का उल्लंघन करने के प्रयासों को मना करते हैं, जिनमें शामिल हैं:सुरक्षा और हिफाज़त प्रणालियों को चकमा देना
- हमारे सुरक्षा सिस्टम को चकमा देकर वर्जित कॉन्टेंट को लाने की कोशिश करना, जिसमें ऐसेट्स के उल्लंघनकारी तत्वों को छिपाना भी शामिल है
- किसी अन्य अकाउंट के खिलाफ की गई एंफ़ोर्समेंट से बचने के लिए नया अकाउंट बनाना या उसका उपयोग करना
- अपनी जगह को छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल करना ताकि Roblox तक अनाधिकृत ऐक्सेस प्राप्त की जा सके, जिसमें कोई खास सुविधा या अकाउंट शामिल है
- एनफ़ोर्समेंट ऐक्शन या सुरक्षा सिस्टम से बचने के उद्देश्य से अपने Roblox अकाउंट की ऐक्सेस किसी और को देना या किसी और के Roblox अकाउंट का ऐक्सेस करना
- अपने एक्सपीरिएंस में उन फ़ीचर्स को घोषित करने के लिए आवश्यक PolicyService APIs और TextChatService APIsका उपयोग करने में विफल होना जो Roblox की पॉलिसी के तहत कवर होती हैं, जैसे कि टेक्स्ट चैट
बाधाकारी कॉन्टेंट और व्यवहार
- बाधाकारी कार्य करने के लिए प्रोग्राम किए गए बॉट्स का उपयोग करना
- ऐसी कॉन्टेंट अपलोड करना जिसमें छिपाया गया कोड या छिपी हुई स्क्रिप्ट हो जो एंड यूज़र्स को गुमराह करे या उनके लिए बाधाकारी एक्सपीरिएंस बनाए
- अंडरलाइंग ऑडियो में बैकग्राउंड शोर डालना जिससे मूल ऑडियो अस्पष्ट हो जाए
- अपलोड किए गए ऑडियो में या वॉयस चैट के माध्यम से अत्यधिक तेज़ आवाज़, चीखना, या कठोर शोर डालना जो दूसरों के गेमिंग एक्सपीरिएंस को बाधित करता है
- अन्य यूज़र्स या एक्सपीरिएंस की झूठी रिपोर्ट करना या दूसरों को ऐसा करने के लिए उत्साहित करना
- एक्सपीरिएंस या ग्रुप्स पर हमला करना या उन्हें भर देना ताकि उनके अनुभव या उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके
ड्रेस और एक्सेसरीज़ की आवश्यकताओं सहित उन बंडलों को बनाने के बारे में अधिक जानकारी के लिए जो इन पॉलिसियों का पालन करते हैं, कृपया यहां दिए गए गाइडलाइन्स का रिव्यू करें.
अपने एक्सपीरिएंस में सुरक्षित रूप से टेक्स्ट चैट की सुविधा कैसे दें, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां देखें.
बदलाव लॉग
|
अनाउंसमेंट की तारीख. |
समरी बदलें |
|
15 अगस्त, 2025 |
Added clarifying language to the Romantic and Sexual Content Standard. |
|
17 जुलाई, 2025 |
फ़ॉलोइंग मानकों में स्पष्टीकरण वाली भाषा जोड़ी गई है:
17 जुलाई, 2025 से प्रभावी |
|
15 जुलाई, 2025 |
फ़ॉलोइंग मानकों में स्पष्टीकरण वाली भाषा जोड़ी गई है:
15 जुलाई, 2025 से प्रभावी |
|
15 मई, 2025 |
Roblox इकोनॉमी के तहत एक नया "कॉमर्स" सेक्शन जोड़ा गया है. इसके तहत, कॉमर्स फ़ीचर का इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स को कॉमर्स स्टैंडर्ड्स का पालन करना ज़रूरी होगा. 15 मई, 2025 से प्रभावी |
|
26 फ़रवरी, 2025 |
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी मानक के लिए स्पष्टीकरण और नए संसाधन लिंक जोड़े गए हैं:
26 फ़रवरी , 2025 से प्रभावी |
|
21 नवंबर, 2024 |
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी मानक को अपडेट किया गया है:
21 नवंबर, 2024 से प्रभावी |
|
18 नवंबर, 2024 |
17+ एक्सपीरिएंस पॉलिसी के उल्लेखों को नई प्रतिबंधित कॉन्टेंट पॉलिसी से बदल दिया गया है 18 नवंबर, 2024 से प्रभावी |
| 30 अक्टूबर, 2024
|
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को अपडेट किया गया है:
30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी
30 अप्रैल, 2025 से प्रभावी |
|
3 अक्टूबर, 2024 |
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को अपडेट किया गया है:
3 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी |
|
5 अगस्त, 2024 |
PII शेयर करने की पॉलिसी के तहत, योग्य यूज़र्स के लिए असली नाम इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है. इसके लिए “कस्टमाइज़ेबल फ़्रेंड रिक्वेस्ट्स” को जोड़ा गया है. |
|
15 जुलाई, 2024 |
यूज़र्स को प्लैटफ़ॉर्म से बाहर भेजने की पॉलिसी के तहत, मंज़ूर की गई बाहरी वेबसाइट्स और सेवाओं की लिस्ट में “Guilded” और “GitHub” को जोड़ा गया है. बाल संकट के तहत अतिरिक्त उदाहरण जोड़े गए. 15 जुलाई, 2024 से प्रभावी |
| 1 अप्रैल, 2024 |
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को अपडेट किया गया है:
1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी |
| 18 मार्च, 2024 |
ट्रेडमार्क उल्लंघन क्लेम्स के लिए आवश्यकताओं को स्पष्ट किया गया और IP का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के खिलाफ Roblox द्वारा लिए जाने वाले ऐक्शन को शामिल किया गया 18 मार्च, 2024 से प्रभावी |
| 5 दिसंबर, 2023
|
अभद्र भाषा की पॉलिसी में विस्तृत '17+ पॉलिसी स्टैंडर्ड्स' का एक लिंक जोड़ा गया है एक स्ट्रॉंग भाषा नामक सेक्शन जोड़ा गया है ताकि वेरीफ़ाई किए गए 17+ क्रिएटर्स को अभद्र या अश्लील भाषा वाला 17+ एक्सपीरिएंस बनाने और यूज़र कम्युनिकेशन में भी इसकी इजाज़त दी जा सके. |
|
3 अक्टूबर, 2023 |
हिंसक कॉन्टेंट और खूनी, रोमांटिक और सेक्सुअल कॉन्टेंट, और अवैध और विनियमित सामानों और ऐक्टिविटीज़ की पॉलिसियों में विस्तृत '17+ पॉलिसी स्टैंडर्ड्स' का एक लिंक जोड़ा गया है. Roblox Systems का दुरुपयोग करने वाले सेक्शन को अपडेट किया गया ताकि एंफ़ोर्समेंट से बचने के लिए अकाउंट बनाने या उसका उपयोग करने के नियमों को स्पष्ट किया जा सके. अवैध और विनियमित सामानों और ऐक्टिविटीज़ वाले सेक्शन को शराब और नियंत्रित पदार्थों के संबंध में स्पष्ट भाषा के साथ अपडेट किया गया है। धमकी, डराना, और उत्पीड़न नामक सेक्शन में स्पष्टीकरण जोड़ा गया. 3 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी |
|
16 अगस्त, 2023 |
फ़ॉलोइंग कम्यूनिटी स्टैंडर्ड को अपडेट किया गया है
16 अगस्त, 2023 से प्रभावी |
|
1 अगस्त, 2023 |
निजी जानकारी शेयर करना सेक्शन को अपडेट किया गया है, जिसमें निम्न शामिल हैं:
1 अगस्त, 2023 से प्रभावी |
|
20 जून, 2023 |
कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स की शुरुआत में, 17+ पॉलिसी स्टैंडर्ड्स की पूरी जानकारी देने वाला एक रेफ़रेंस और लिंक जोड़ा गया है. अवैध और विनियमित सामानों और ऐक्टिविटीज़ वाले सेक्शन में सिम्युलेटेड जुए के वर्जित प्रकारों के लिए और विवरण जोड़ा गया है। अकाउंट्स और कॉन्टेंट को एक्सेस करने के मना किए गए तरीक़ों के लिए भाषा को स्पष्ट किया गया है, जिसमें सीमित अपवाद भी शामिल हैं. यह स्पष्टीकरण निम्न सेक्शन में किया गया है:
स्पैम से जुड़ी भाषा को स्पष्ट किया गया है ताकि यह Roblox पर सभी प्रकार की सामग्री और डेटा प्रकारों पर लागू हो सके. 20 जून, 2023 से प्रभावी |
|
15 मार्च, 2023 |
कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स की कैटगरी को 30 से बदलकर 20 कर दिया गया है (यानी उन्हें फिर से व्यवस्थित किया गया है). इनमें ये बातें शामिल हैं:
इंडिपेंडेंट ऐडवरटाइज़िंग पब्लिशिंग के लिए ऐडवरटाइज़िंग सेक्शन को अपडेट किया जा रहा है, जिसमें ये ज़रूरी शर्तें जोड़ी जा रही हैं:
15 जून, 2023 से प्रभावी ये पॉलिसियां 15 मार्च, 2023 से Roblox ऐड सिस्टम के ज़रिए दिखाए जाने वाले ऐड पर लागू होती हैं. |